केंद्रीय मंत्री नायडू ने विमानन क्षेत्र में मरम्मत और रखरखाव गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को देश में विमानों की रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) गतिविधियों को विदेशों के बजाय भारत में बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का आह्वान किया। उन्‍होंने इस क्षेत्र में नवाचार और बौद्धिक संपदा के विकास पर विशेष जोर दिया।

नायडू दिल्ली में एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) द्वारा आयोजित ‘एविएशन होराइजन 2025’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय मरम्मत और रखरखाव इकाइयों का हिस्सा केवल 14 प्रतिशत था, जिसे 2030 तक बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में केवल श्रम-प्रधान कार्यों पर निर्भर रहने के बजाय, हमें नवाचार और बौद्धिक संपदा के सृजन पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

मंत्री नायडू ने 2030 तक हवाई यात्रियों की संख्या 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान जताया और अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डे बनाने की योजना का ऐलान किया। साथ ही, उन्होंने 20 वर्षों में 200 और नए हवाई अड्डे बनाने की बात भी की। नायडू ने देश के विमानन क्षेत्र की क्षमता और समग्र दृष्टिकोण को मजबूत करने के महत्व पर भी बल दिया।

Omar Abdullah, CM, JK

आतंकवाद का मुकाबला केवल जनता के सहयोग से ही संभव: उमर अब्दुल्ला

GOLD- SILVER, SONA- CHANDI

सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट: सोना और चांदी की कीमतों में कमी