कान्स: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में सोशल मीडिया सेंसेशन शालिनी पासी ने स्टाइल और ग्रेस के साथ जबरदस्त जलवा बिखेरा। रेड कार्पेट पर वे एक खूबसूरत मिडनाइट ब्लू गाउन में नजर आईं, जिसे मशहूर डिजाइनर नूर फथल्लाह ने डिज़ाइन किया था। यह गाउन शालिनी की अपनी वॉर्डरोब का खास हिस्सा था।
लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा छा गई कि यही गाउन दो दिन पहले कान्स में जर्मन मॉडल सेलिना वेइल भी पहन चुकी थीं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं — आखिर इतने बड़े फेस्टिवल में ये डिज़ाइनर से कैसे हुई यह चूक?
फिर भी, शालिनी ने अपने खास अंदाज और पर्सनैलिटी से उस गाउन को पूरी तरह अपना बना दिया और सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।
कान्स-मंडेलियू एयरपोर्ट पर छाई शालिनी की खूबसूरती
शालिनी पासी कान्स-मंडेलियू एयरपोर्ट पर आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में भी मिडनाइट ब्लू गाउन में दमकती नजर आईं। इस इवेंट की मेजबानी मशहूर ब्रांड चोपार्ड की कैरोलिन शेउफेले ने की थी। शालिनी ने इंस्टाग्राम पर इस यादगार शाम की झलक शेयर करते हुए लिखा,
“चॉपर्ड की चमकदार दुनिया के दिल में कदम रखते हुए, जहां सिनेमा, फैशन और सितारे एक साथ जुड़े। मिडनाइट ब्लू की एलिगेंस और चॉपर्ड के हीरों ने हर पल को जादुई बना दिया।”
मनीष मल्होत्रा का कस्टम मेड गाउन भी पहना
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शालिनी ने कान्स 2025 में मनीष मल्होत्रा का भी एक खास कस्टम मेड ब्लू गाउन पहना। मेरमेड शेप और टेपरिंग कॉर्सेट वाला यह गाउन मशहूर आर्टिस्ट परेश मैती की ‘लॉन्गिट्यूड 77’ सीरीज से प्रेरित था, जो भारत के हिमालय से कन्याकुमारी तक की यात्रा दर्शाता है।
अपने इस लुक में शालिनी ने सिंपल नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ गाउन को परफेक्ट बैलेंस किया। स्लीक बन हेयरस्टाइल और जूडिथ लिबर क्लच ने उनके लुक को पूरा किया।
शालिनी के बोल
प्रेस से बातचीत में शालिनी ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे शर्मिला टैगोर जी और सिमी गरेवाल जी से मिलने का मौका मिले। सत्यजित रे की फिल्म देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”
इसके अलावा, शालिनी ने फुआद सरकिस का पिंक गाउन और जेड बाय मोनिका-करिश्मा का आइवरी पैंटसूट भी पहना, जो उनके फैशन सेंस को और भी निखारते हैं।
कान्स 2025 में शालिनी पासी ने साबित कर दिया कि ग्लैमर के साथ आत्मविश्वास हो तो कोई भी ड्रेस छा सकती है, चाहे वह दो बार पहनी गई हो!



