KHARGE

कांग्रेस ने पहलगाम हमले को केन्द्र सरकार की विफलता बताया, आरोप- सुरक्षा में हुई चूक

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को हुआ यह घातक हमला, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, सरकार की खुफिया एजेंसियों की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने खुद माना है कि यह खुफिया जानकारी में चूक थी और सुधार की बात कही है, लेकिन इस चूक का खामियाजा कई निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ा।

खरगे ने यह भी सवाल उठाया कि अगर सरकार को हमले की जानकारी थी, तो सुरक्षा उपाय पहले से क्यों नहीं किए गए? उन्होंने यह भी बताया कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन एक खुफिया रिपोर्ट के चलते उन्होंने अपना कश्मीर यात्रा रद्द कर दी थी। इस पर उन्होंने पूछा कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चेतावनी थी, तो फिर आम नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए?

खरगे ने आरोप लगाया कि खुफिया जानकारी के अभाव और सुरक्षा में चूक के कारण यह भयावह हमला हुआ, जिससे निर्दोष लोग आतंकियों के निशाने पर आ गए। इस हमले ने यह साफ कर दिया कि सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, जिनकी भरपाई तत्काल होनी चाहिए।

कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता, राज्य के पदाधिकारी, सांसद, मंत्री और विधायक भी मौजूद थे।

भुवन ऋभु बने वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता

GOLD

सोने की कीमत में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट; जानें आज के ताजे रेट