कनाडा में भारतीय छात्रा वंशिका की दुखद मृत्यु, उच्चायोग ने जताया शोक

ओटावा। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा, “हम ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मृत्यु की खबर से बहुत दुखी हैं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों के पास उठाया है और जांच जारी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि, “हम शोक संतप्त परिवार और स्थानीय समुदाय के साथ घनिष्ठ संपर्क में हैं, ताकि हर संभव मदद प्रदान की जा सके।”

गौरतलब है कि वंशिका, जो ढाई साल पहले भारत से कनाडा अपनी पढ़ाई के लिए आई थी, ओटावा में एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययन कर रही थी। वह 25 अप्रैल को रात करीब नौ बजे एक नया किराये का कमरा ढूंढने के लिए घर से निकली थी।

ओटावा में रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हुई, और उसका शव समुद्र के किनारे पाया गया। वंशिका के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। वंशिका पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के सहयोगी दविंदर सैनी की बेटी थी। वंशिका ने 18 अप्रैल को अपना आखिरी परीक्षा दिया था।

CANADA, PM MARK CARNEY

कनाडा चुनाव: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी सबसे आगे, लेकिन बहुमत से दूर

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद पर लताड़ा, कहा – ‘दुनिया अब आँखें नहीं मूंद सकती’