ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल-वांग यी की बड़ी बातचीत: आतंकवाद पर कड़ा संदेश, चीन ने भी दिया भारत का साथ

नई दिल्ली/बीजिंग: पाकिस्तान पर हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और चीन के बीच कूटनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। शनिवार देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय शांति, युद्धविराम और आतंक के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई पर खुलकर चर्चा हुई।

डोभाल ने साफ शब्दों में कहा, “भारत को युद्ध नहीं चाहिए, लेकिन जब निर्दोष नागरिकों पर हमला होता है, तो जवाब देना ज़रूरी हो जाता है।” पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई को उन्होंने पूरी तरह उचित बताया।

चीन ने भी इस पर सकारात्मक रुख अपनाया। वांग यी ने भारत की स्थिति को समझते हुए आतंकवाद की खुलकर निंदा की और कहा, “चीन हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ है। एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखना आज सबसे बड़ी चुनौती है।”

उन्होंने डोभाल के इस रुख की सराहना की कि भारत युद्ध नहीं चाहता और संवाद को प्राथमिकता देता है। वांग यी ने उम्मीद जताई कि भारत-पाकिस्तान तनाव को बढ़ने नहीं देंगे और आपसी बातचीत से समाधान निकालेंगे।

चीन ने पहली बार इतना स्पष्ट रूप से कहा कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच स्थायी युद्धविराम का समर्थक है, और यह केवल इन दोनों देशों की ही नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी उम्मीद है।

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया था। ऐसे में अमेरिका की सीजफायर अपील और अब चीन की सक्रियता से कूटनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं।

RASHIFAL, horoscope, RASHI

11 मई 2025- आज का राशिफल 

नगरोटा सैन्य स्टेशन पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक जवान घायल – सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी