कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए देर रात गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात कुपवाड़ा जिले के उड़ी क्षेत्र के तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग की। हालांकि, भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया।
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने 26-27 अप्रैल की रात बिना किसी उकसावे के तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के इलाके में गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी तेज और प्रभावी फायरिंग की, जिससे पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिला। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारतीय सेना के जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
यह फायरिंग सीमा पर तनाव को और बढ़ाती है, लेकिन भारतीय सैनिकों की तत्परता और साहस ने इसे सफलतापूर्वक निस्तारण किया।



