VIRUS

इंदौर में कोरोना का डर फिर बढ़ा: 4 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 9

इंदौर। कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सेतिया ने गुरुवार को बताया कि ये चार मरीज शहर के अलग-अलग इलाकों से मिले हैं। इनमें से तीन मरीज बाहर से लौटे हैं — एक 43 वर्षीय महिला यूके से, एक 30 वर्षीय महिला केरल से और 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से। चौथी संक्रमित 54 वर्षीय महिला इंदौर की स्थानीय निवासी हैं। खास बात यह है कि केरल से लौटे महिला के पति भी शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका सैंपल लेने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस साल अब तक इंदौर में कुल 16 कोरोना केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 11 शहर के ही निवासी हैं। सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।

डॉ. सेतिया ने बताया कि जिन मरीजों की यात्रा का इतिहास है, उनमें संक्रमण की संभावना अधिक है। सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि कौन सा वायरस वैरिएंट सक्रिय है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी लक्षण पर तुरंत कोरोना जांच कराने की अपील की है। सतर्कता ही इस बार फिर कोरोना से बचाव की सबसे बड़ी ताकत है।

स्वर्णिम सिक्किम: राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर जारी हुआ 50 रुपये का चांदी का सिक्का और स्मारक डाक टिकट

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का हमला: ममता सरकार पर केंद्र की योजनाओं को रोकने का आरोप, कहा- जनता अब सिस्टम पर नहीं करती भरोसा