आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मुंबई दौरा बीच में छोड़ा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए अपना दो दिवसीय मुंबई दौरा बीच में ही स्थगित कर दिया। वे बुधवार सुबह रायपुर लौट आए ताकि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हो सकें। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि मिरानिया की अर्थी को कंधा भी दिया।

मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंबई पहुंचे थे। आज उनके निवेशकों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि की सूचना मिली, उन्होंने दौरा रद्द कर तुरंत रायपुर लौटने का निर्णय लिया।

यह कदम एक संवेदनशील जननेता की छवि को और मजबूत करता है, जो संकट की घड़ी में अपने प्रदेशवासियों के साथ खड़े हैं।

pawan-kheda, CONGRESS

कांग्रेस को उम्मीद – सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की मौजूदगी से बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जयपुर के नीरज उधवानी को बड़े भाई ने दी अंतिम विदाई, पत्नी के आंसुओं ने नम कीं आंखें