आतंकवादियों की गोली से घायल सामाजिक कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत

कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के कंडी खास क्षेत्र में शनिवार रात आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर घायल किए गए 43 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मागरे की रविवार को अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, कंडी खास के निवासी गुलाम रसूल मागरे, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, अपने घर में मौजूद थे तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मेडिको-लीगल प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उनके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

NIA

एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ली, सुरागों का पता लगाने के लिए शुरू की गहन जांच

CM DEVENDRA FADNAVIS, MAHARASHTRA, MUMBAI

महाराष्ट्र से 5023 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर भेजा जाएगा: मुख्यमंत्री फडणवीस