अमेरिकी ड्रग केस में ऑस्ट्रेलियाई तस्कर को आजीवन कारावास, 48 किलो ड्रग्स और हथियारों की बरामदगी

सिडनी। एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियों ने सिडनी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति को अमेरिकी ड्रग तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा दिलवाई है। आरोपी पर अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया अवैध ड्रग्स मंगवाने और उसे वितरित करने जैसे संगीन आरोप साबित हुए हैं।

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) और ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स (ABF) ने गुरुवार को पुष्टि की कि आरोपी पर 48 किलोग्राम अवैध ड्रग्स के आयात से जुड़े पांच गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं। जांच का दायरा दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था, जिसके दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने तीन महीनों में ड्रग्स से भरी 24 खेपों को जब्त किया।

इन खेपों में 18 किलोग्राम मेथेम्फेटामाइन और 30 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई थी। आरोपी न सिर्फ इन खेपों की निगरानी कर रहा था, बल्कि उनकी डिलीवरी के वक्त खुद उन्हें रिसीव करने के लिए भी तैयार था। जांच में यह भी सामने आया कि उसे इन आपराधिक गतिविधियों के बदले में 1.25 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिले थे।

मंगलवार को पश्चिमी सिडनी स्थित दो ठिकानों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 1 किलो कोकीन, नकदी, चार पिस्तौल, गोला-बारूद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

आरोपी पर ड्रग्स की तस्करी, अवैध हथियार रखने, नशीली दवाओं की आपूर्ति और अपराध से हुई कमाई को छिपाने जैसे कई संगीन आरोप हैं, जिनमें से कुछ के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है।

यह मामला न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि अमेरिका की एंटी-ड्रग एजेंसियों के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व से राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों को बुलाया वापस

अमेरिकी इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ उबाल: लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन बेकाबू, 400 से ज्यादा गिरफ्तार, ट्रंप ने दी सेना भेजने की चेतावनी