‘अब कोई बख्शा नहीं जाएगा’: आतंक पर मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश, PoK ही होगा इकलौता मुद्दा

बीकानेर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीकानेर की धरती से पड़ोसी देश पाकिस्तान को स्पष्ट और तीखा संदेश दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर’ का बहाना नहीं चलेगा। सीधे युद्ध में हारने के बाद पाकिस्तान ने आतंक को हथियार बनाया है, लेकिन अब भारत की नई नीति में आतंक और उसे पालने वालों के बीच कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान को चुकानी होगी – उसकी सेना भी और उसकी अर्थव्यवस्था भी।

पीएम मोदी ने कहा, “मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गरम है। मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बहता है। जो भारत के खून से खेलेगा, वो मिट्टी में मिल जाएगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि भारत अब न सिर्फ बदला लेगा, बल्कि न्याय करेगा। अब पाकिस्तान से न बातचीत होगी, न व्यापार – केवल एक ही मुद्दा रहेगा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)।

मोदी ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नई तीन सूत्रीय नीति भी जनता के सामने रखी:

  1. कड़ा जवाब मिलेगा।
  2. समय, तरीका और जगह – सब हमारी शर्तों पर तय होंगे।
  3. अब आतंकवादियों और उनकी सरपरस्त सरकार को एक ही नजर से देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मात्र 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। उन्होंने साफ कहा, “अब भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, अब हम डराने वालों को जवाब देना जानते हैं।”

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर जिले के देशनोक रेलवे स्टेशन से देशभर के 103 पुनर्विकसित ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशनों’ का लोकार्पण भी किया। इन स्टेशनों को 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। जनसभा में ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंज उठा, जिसे प्रधानमंत्री ने जनता के विश्वास और देश के बदले हुए मिजाज का प्रतीक बताया।

“ये नया भारत है – अब माफ नहीं करेगा, जवाब देगा… और वो भी करारा।” – प्रधानमंत्री मोदी

ARREST, JAIL

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: सात उग्रवादी दबोचे गए, अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद

army

सुकमा-बीजापुर सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर, जंगल में गूंज रही गोलियों की आवाज