भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन: PM Modi ने किया लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचे और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। इस खास अवसर पर उन्होंने देवी अहिल्याबाई पर आधारित प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया, जिसमें महिलाओं के स्वावलंबन, सुशासन और धार्मिक स्थलों के विकास की प्रेरणादायक कहानियां दिखायी गईं। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन और कार्यों पर केंद्रित शोध पत्र, पुस्तकें और हस्तशिल्प की झलकियाँ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे हथकरघा-हस्तशिल्प और ‘ड्रोन दीदी’ परियोजना से जुड़े महिला उद्यमियों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन, कृषि और ग्रामीण आवास योजना जैसी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व की जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने खुली जीप से कार्यक्रम स्थल का दौरा किया, जहां हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन किया गया। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ियों में सज-धज कर पहुंचीं, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। मंच पर मोदी का होल्कर परिवार की पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, साथ ही बैतूल के धातु शिल्प और माहेश्वरी साड़ी का सुंदर ताना-बाना भेंट किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से की। मुख्यमंत्री ने उन्हें होल्कर राजवंश की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। महेश्वरी कलाकार मीनाक्षी ने पीएम को विशेष महेश्वरी शॉल भी भेंट की।

महिला बुनकरों और ‘ड्रोन दीदी’ से हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के स्वावलंबन और प्रदेश की प्रगति में उनकी भूमिका को सराहा। यह महासम्मेलन न सिर्फ लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन को यादगार बनाने वाला था, बल्कि मध्य प्रदेश की महिलाओं को नई प्रेरणा देने वाला भी साबित हुआ।

हरदोई में बारात लेकर जा रही कार खाई में गिरी, छह की दर्दनाक मौत, सात गंभीर घायल

VIKRAM MISRI

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री की अमेरिका यात्रा: द्विपक्षीय व्यापार, उभरती तकनीक और रणनीतिक साझेदारी में नई उड़ान